{"_id":"916185d9fedf2d7bf4c31cffd71164ca","slug":"the-vote-was-64-percent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 प्रतिशत लोगों ने दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 प्रतिशत लोगों ने दिया वोट
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोक-झोंक के साथ दूसरे चरण में चोपन और दुद्धी ब्लॉक में मंगलवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से 121 प्रधान और 1613 सदस्य पद के लिए 441 मतदेय स्थलों पर वोट डाला गया। कई स्थानों पर निर्धारित समय चार बजे के बाद भी मतदान होता रहा।
चोपन ब्लॉक में दो लाख 22 हजार 383 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 62 प्रतिशत और दुद्धी में दो लाख 14 हजार 722 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ब्लाकों में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुअरिया फर्जी वोट डालने और पटवध में एजेंट बदलने को लेकर हंगामा हुआ। कोन मतदेय स्थल पर मतदान अधिकारी ने फर्जी वोट डालने गए लोगों को भगा दिया। जुगैल, बेलगाड़ी, बैरपुर, परसोइ समेत दर्र्जन भर मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम न होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
उधर जिले की सीमा से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बार्डर पर सीआरपीएफ और सिविल फोर्स एलर्ट रही। मतदान के दौरान डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी रामलाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे।
चोपन और दुद्धी ब्लॉक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर पुलिस महकमा चौकन्ना रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से चोपन ब्लॉक के 288 मतदेय स्थलों पर 61 प्रधान और 829 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शुरू हुआ।
इसी तरह दुद्धी ब्लॉक में 153 मतदेय स्थलों पर 60 प्रधान और 784 सदस्य पद के लिए वोटिंग शुरू हुई। सुबह दस बजे तक मतदान का प्रतिशत कम रहा। लेकिन 11 बजे के बाद मतदान का औसत बढ़ता ही गया। सांय चार बजे के बाद भी कई मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
क्योंकि वह चार बजे के पहले लाइन में खड़े हो चुके थे। घर-घर जाकर प्रत्याशी वोटरों को मतदेय स्थल पर भेज रहे थे, ताकि उन्हें अधिक से अधिक मत मिले और जीत का सेहरा उनके सिर पर बंधे। उधर चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुअरिया और पटवध में विवाद होने की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
हालांकि सूचना मिलने के कुछ देर बाद भारी पुलिस बल के साथ चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौयै तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा दिए। मतदान के दौरान चोपन ब्लाक में सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, एएसपी शंभूशरण यादव और ओबरा सीओ प्रवीण यादव, सीओ सच्चिदानंद और दुद्धी ब्लॉक में एसडीएम डा. विश्राम यादव, एएसपी रामयय यादव, सीओ लक्ष्मण राय, पिपरी सीओ शीतांशु यादव और दुद्धी कोतवाल मनोज पांडेय अलग-अलग मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
ओबरा संवाददाता के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में चोपन ब्लॉक अंतर्गत मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इस दौरान ओबरा के बिल्ली मारकुंडी ग्रामसभा क्षेत्र में लगभग 45 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया।
वहीं थाना क्षेत्र के पनारी, परसोंई, कनहरा एवं बैरपुर में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुए मतदान में सुबह सात बजे से 12 बजे तक मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा।
हालांकि दोपहर एक बजे के पश्चात मतदान प्रक्रिया में तेजी आ गई। मतदान के दौरान बिल्ली ग्रामसभा अंतर्गत पंचायत भवन के मतदान स्थल पर प्रत्याशियों द्वारा बूथ के समीप मतदाताओं को चुनाव निशान बताने तथा अपने पक्ष में मत दिए जाने को प्रेरित करने पर संबंधित अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की।
हालांकि कुछ बूथों के बाहर समर्थकों सेे हल्की नोंकझोक भी हुई। वहीं कुछ मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम न होने पर नाराजगी जताई। मतदान के दौरान बिल्ली प्राथमिक विद्यालय पर जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी एवं पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक शम्भू शरण यादव, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, लेखपाल राजेश कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल सभी मतदान स्थलों पर तैनात रहे।