{"_id":"571a561f4f1c1b05048b53b1","slug":"the-two-units-of-anpara-d-light-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा डी की दोनों इकाइयां लाइटअप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा डी की दोनों इकाइयां लाइटअप
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयां शुक्रवार देर शाम लाइटअप कर ली गईं। लाइटअप में दोनों के बीच महज एक-एक मिनट का अंतर रहा। अब इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भेल के स्टोर यार्ड में लगे आग से जली केबल गैलरी को भी दुरुस्त कर लिया गया है।
गुरुवार को स्टोर यार्ड में लगी भीषण आग की चपेट में आकर पास से गुजरी केबल गैलरी (शीतलन के लिए पानी आपूर्ति करने वाला रा वाटर केबल) का एक हिस्सा जल गया था। इसको देखते हुए तत्काल दोनों इकाइयों से उत्पादन ठप कर दिया गया था। इसके चलते जहां अचानक से प्रदेश को छह सौ मेगावाट बिजली मिलनी बंद हो गई थी। वहीं गुरुवार रात और शुक्रवार को पूरे दिन सूबे के कई हिस्सों को आपात कटौती का सामान करना पड़ा। बिजली की जरूरत को देखते हुए शुक्रवार को दिन भर केबल गैलरी को दुरुस्त करने का काम चलता रहा। दोपहर बाद तक रा वाटर केबल दुरुस्त करने के बाद इकाई को लाइटअप करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
शाम 6.42 बजे परियोजना की दूसरी इकाई और इसके महज एक मिनट बाद पहली इकाई को सफलतापूर्वक लाइटअप कर लिया गया। शनिवार से उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की। कहा कि अब दोनों इकाइयों से उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।