फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The truck overturned, causing a 5 km long traffic jam

Sonebhadra News: हाईवा पलटा, 5 किमी लगा लंबा जाम

Thu, 18 Jul 2024 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
The truck overturned, causing a 5 km long traffic jam
अनपरा। एनएच-39 के अनपरा-रेणुकूट हाईवे पर धनखड़ मोड़ के पास एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। हादसे के बाद 5 किमी लगे लंबे जाम में स्कूली बच्चे सहित अन्य लोग फंस गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर में रेणुकूट की ओर से एक ट्रक परियोजना का फ्लाई ऐश खाली कर परियोजना के फ्लाई ऐश तालाब पर लोडिंग के लिए जा रहा था। ट्रक बैरपान पार जैसे ही आगे बढ़ी धनखड़ मोड़ पर चालक को झपकी लग गई और आंख खुलने पर अंधे मोड़ को देखा तो ब्रेक मारते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से चालक और खलासी को शीशा तोड़कर ट्रक से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चालक रविशंकर (59) व खलासी को डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। अनपरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान स्कूली बच्चे और ड्यूटी पर जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक देर से पहुंचे। ट्रेन पकड़ने वालों की तो ट्रेन ही छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed