फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The traders protested

Sonebhadra News: व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The traders protested
व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : gg
रॉबर्ट्सगंज बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर बिजली दरों को बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से विद्युत दरों को 45 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। यह न तो आम लोगों के हित में है न ही व्यापारियों के हित में। इसे वापस लिया जाए। ऊर्जा मंत्री के द्वारा वैश्य (बनिया) समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी सामाजिक ताने बाने को तोड़ने वाला है। इस टिप्पणी से पूरा समाज आहत है। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि जब उपभोक्ता बिल का भुगतान कर रहे हैं तो फिक्स चार्ज क्यों वसूला जा रहा है। स्मार्ट मीटर कई गुना अधिक रीडिंग दे रहे हैं। चेक मीटरों ने भी इसे साबित किया है। युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली दोनों कंपनियों को गोवा में ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। इस अनुबंध की समीक्षा कर समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। कहा छोटे मझोले व्यापारियों नागरिकों का विद्युत कनेक्शन छोटे बकाये पर काट दिया जा रहा है। लेकिन बड़े लोगों के बकाये पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पदाधिकारियों ने सरकार से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, आनंद जायसवाल, आनंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

आठ से दस घंटे कटौती लो वोल्टेज की समस्या

परेशान हैं रानीतारा बिजली उपकेंद्र के उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी


सचित्र-



केकराही। क्षेत्र के रानीतारा बिजली उपकेंद्र के इलाकों आठ से दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ता लो वोल्टेज से भी परेशान हैं। लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।




बिजली उपकेंद्र रानी तारा के चार फीडर पगिया, सीरविट, इमलीपुर और सरंगा से लगभग 35 गांवों में बिजली आपूर्ति हाेती है। इस सब स्टेशन पर एसएसओ सहित 12 लाइनमैन तैनात हैं। बावजूद इसके यहां से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपकेंद्र से आठ से दस घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। कभी-कभी तो 12 घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। यही नहीं, लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान होते हैं। लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण पेयजल की समस्या होती है। मोटर नहीं चलने से हैंडपंपों पर आश्रित होना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि लाइन आते ही सभी किसान सबमर्सिबल पंप और अन्य मशीनों को चला देते हैं। इस वजह से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। गुरुदेव नगर से तार बदलने का काम चल रहा है। वहीं, रोस्टिंग भी हो रही है। इस वजह से बिजली कटौती हो रही है। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed