{"_id":"62531b4a92cde52ccf38635f","slug":"the-tableau-of-shri-ram-adorned-in-the-temples-the-devotees-are-happy-after-seeing-sonbhadra-news-vns647654825","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में सजी श्रीराम की झांकी, दर्शन कर भक्त निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में सजी श्रीराम की झांकी, दर्शन कर भक्त निहाल
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में रामनवमी पर पुजन अर्चन करते भक्त।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला... के मंगलगान और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रामनवमी का पर्व रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ मानस की चौपाइयां गूंजी तो विविध अनुष्ठान भी हुए। भंडारे में प्रसाद पाने की होड़ मची रही।
सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीराम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही मंदिर में घंटी बजने लगे और भए प्रगट कृपाला दीन दयाला... की चौपाई गूंजने लगी। मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने श्रीराम की भव्य आरती उतारी। कार्यक्रम में मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सचिन जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, गया प्रसाद सिंह, दिनेश शुक्ला, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, आत्माराम पांडेय, दीपू केशरी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। नई बस्ती स्थित तुलसी मानस मंदिर में पुजारी अनिल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया। महिलाओं ने ढोल, हारमोनियम के साथ सोहर गाया। इस मौके पर मिठाई लाल सोनी, मिंता देवी, सिंपल, सरोज, सीता, गीता, रीना, काजल, स्पर्श, आकांक्षा सोनी, सौम्या सोनी, सुशील पाठक आदि शामिल रहे। ओबरा: मुख्य बाजार स्थित श्रीराम मंदिर और श्री करूणेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 09 में श्रीराम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। महिला मंडल की रंजन सिंह व सहयोगी महिलाओं ने जन्म के गीत, बधाई गीत व सोहर गीत गाए। करुणेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, ओबरा राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी, वाशिष्ठ राय, राजेंद्र दुबे, श्याम सुंदर तिवारी, पुजारी गोपाल पांडेय, राम मिलन तिवारी, अवधेश राय, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंडाल्को में धूमधाम से हुआ कार्यक्रम
रेणुकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और हिंडाल्को के संस्थापक घनश्यामदासजी बिड़ला का जन्म दिवस उल्लास से मनाया गया। मनोरंजनालय हाल में हुए समारोह में मुख्य अतिथि सीओओ एन. नागेश ने भगवान श्रीराम और हिंडाल्को के संस्थापक घनश्यामदासजी बिड़ला के चित्रों पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अल्युमिना प्लांट हेड एनएन राय, रिडक्शन प्लांट हेड जगन्नाथ नायक, लेखा विभाग के प्रमुख उज्जवल केश, सुरक्षा प्रमुख कर्नल संदीप खन्ना, ईआर हेड परनीत सिंह, रतन सोमानी, राजीव झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे। मौसमी चक्रवर्ती ने मधुर रामधुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनालय के संजय सिंह ने किया।

राबर्ट्सगंज नईबस्ती स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में रामनवमी पर भजन कीर्तन करती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन