फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The surgeon of the medical college had operated

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज के सर्जन ने निजी अस्पताल में किया था महिला का ऑपरेशन

Thu, 08 Aug 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The surgeon of the medical college had operated
राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक स्थित निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज के सर्जन को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन इसी सर्जन ने किया है। चर्चित सर्जन पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

जैत गांव निवासी ममता यादव (28) पत्नी कमलेश यादव को गत 23 जुलाई को प्रसव के लिए जीवनदीप अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह प्रसव के बाद ममता की हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, इसके चलते अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। मामले में डीएम ने एसीएमओ डाॅ. गुलाब शंकर की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी है। रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के चर्चित सर्जन द्वारा ऑपरेशन की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सक के पद पर नियुक्त होते हुए भी निजी अस्पताल में सेवा देने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और संबंधित चिकित्सक को सीएमओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जिस डॉक्टर के जीवनदीप हास्पिटल पहुंचकर ऑपरेशन की जानकारी दी गई है, वे मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। निजी अस्पताल में भी पंजीकरण की बात सामने आ रही है। वह जीवनदीप अस्पताल किस आधार पर और क्यों ऑपेरशन के लिए पहुंचे थे, इसका जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed