फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The students participated in the Youth Festival scatter

युवा महोत्सव में छात्राओं ने जलवा बिखेरा

Thu, 28 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Thu, 28 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The students participated in the Youth Festival scatter
राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में गुरुवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इसमें छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जलवा बिखेरा। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. सुमनलता ने बताया कि सबसे पहले निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए 21वीं सदी में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम विषय पर 800 शब्दों में लिखना था।
विज्ञापन



इसके बाद नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और लोक संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, पोस्ट प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, सलाद, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. वंदना, डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, मंजूषा राय, प्राचीपुरी, विजेंद्र नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed