फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The speed of vaccination of adolescents increased as soon as the school opened

स्कूल खुलते ही बढ़ी किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The speed of vaccination of adolescents increased as soon as the school opened
स्कूलों में छुट्टी के बाद से किशोरों के टीकाकरण की गति थम गई थी। अब स्कूल खुलते ही फिर से इसमें तेजी आई है। सोमवार को करीब पांच हजार किशोरों को टीका लगाया गया जबकि पहले दिन स्कूलों में उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

पहले दिन स्कूल खुलने और बच्चों की कमी की आशंका के मद्देनजर विभाग ने तीन हजार किशोरों के टीकाकरण का ही लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष स्कूलों में कैंप लगाकर व अन्य केंद्रों के माध्यम से 4343 किशोरों को टीके के दूसरे डोज की खुराक दी गई। वहीं 18-44 आयु वर्ग के लिए विभाग की ओर से सात हजार के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 9766 युवाओं ने टीके की दूसरी खुराक ली। प्रभारी प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूल खुलने से किशोरों के टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ा है। युवाओं ने भी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। आगे और आंकड़ा बढ़ेगा इसके लिए किशोरों के टीके का लक्ष्य भी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed