{"_id":"61290e048ebc3e48384cde51","slug":"the-slip-counter-of-chc-was-closed-at-one-and-a-half-o-clock-many-people-returned-without-getting-treatment-sonbhadra-news-vns608268918","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ बजे ही बंद हो गया सीएचसी का पर्ची काउंटर, इलाज कराए बगैर ही कई लोग वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ बजे ही बंद हो गया सीएचसी का पर्ची काउंटर, इलाज कराए बगैर ही कई लोग वापस लौटे
विज्ञापन
दुद्धी। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में शुक्रवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने समय से पहले ओपीडी बंद होने का आरोप लगाया है। टेढ़ा गांव निवासी बृजकिशोर व पकरी गांव के अयोध्या का कहना है कि वह शुक्रवार को दोपहर में 1.27 बजे अस्पताल पहुंचे तो वहां पर्ची काउंटर बंद मिला।
कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि अब काउंटर बंद हो गया है, इसलिए अब पर्ची नहीं मिलेगी। पर्ची काउंटर बंद होने से करीब दर्जन भर मरीज बगैर इलाज कराए ही वापस लौट गए। सीएचसी पहुंचे दिघुल के अमित, बोम की रुनिया, फुलवार की आरती, कचनरवा के चंद्रमणि और दुम्हान की रहने वाली कविता ने समय से पहले ओपीडी बंद कर दिए जाने की शिकयत सीएमओ से दूरभाष पर की।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरुप्रसाद मौर्य ने कहा कि ओपीडी का मौजूदा समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। डेढ़ बजे तक कटे पर्चियों को ही देखते-देखते चिकित्सकों को ढाई बज जाता है। इसलिए पर्ची डेढ़ बजे तक कर्मचारी काटना बंद कर देते हैं। फिर भी ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी को मानवता के आधार पर पर्ची काटना चाहिए था। ड्यूटी पर तैनात कर्मी से स्पष्टीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।