फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The road was made by breaking the divider, no concern for the safety of the passers-by

Sonebhadra News: डिवाइडर तोड़कर बना लिया रास्ता, राहगीरों की सुरक्षा से नहीं वास्ता

Wed, 04 Jan 2023 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
The road was made by breaking the divider, no concern for the safety of the passers-by
सोनभद्र। अगर आप वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सफर रह रहे हैं तो चौकन्ना रहें। हाईवे पर अवैध कट आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर स्थानीय लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए जहां-तहां डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया है। अवैध कटों से बेधड़क आवाजाही हादसे का कारण बन रही है। रात के अंधेरे में घने कोहरे के बीच यह अवैध कट खतरनाक साबित हो रहे हैं। हाईवे पर सफर करने वाले आए दिन हादसों का शिकार बन रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह हैं। वाराणसी से शक्तिनगर मार्ग पर करीब 120 किमी का दायरा उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा) के अधीन है। इसका निर्माण चेतक कंपनी के माध्यम से हुआ है। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने डिजाइन के अनुसार मध्य में डिवाइडर बनवाया। जरूरत के अनुसार जगह-जगह कट भी छोड़े गए, जिससे लेन बदलने की दशा में राहगीर आसानी से दूसरी तरफ पहुंच सके। निर्धारित कट के आसपास यह संदेश देते संकेतक भी लगाए गए हैं। कई जगह ब्रेकर भी बने हैं। इन कटों के अलावा भी स्थानीय लोगों ने अपनी सहूलियत के अनुसार कई जगह अवैध कट बना लिए। गांव, घर या खेत के सामने डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बना दिया गया है। इससे लोग बेधड़क आ-जा रहे हैं। ज्यादातर अवैध कट से दो पहिया-तीन पहिया वाहनों की ही आवाजाही होती है, लेकिन कई बार दूरी से बचने के लिए बड़े वाहन भी इसी में घुस जाते हैं। इसके आसपास कोई संकेतक या ब्रेकर न होने के कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर पूरे इत्मीनान से चल रहे वाहन चालक अवैध कटों के पास अचानक ही सामने से किसी के आ जाने पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। अवैध कटों पर सबसे ज्यादा हादसे रात के समय ही होते हैं। वर्तमान समय में घने कोहरे के कारण स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। दृश्यता कम होने के कारण दूर से अवैध कट नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed