फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rise in the water level of the dam Rihand

रिहंद बांध के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

Mon, 01 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 01 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The rise in the water level of the dam Rihand
रिहंद बांध के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी
जिले में अच्छी बारिश के बावजूद एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद डैम का जलस्तर बढ़ने की गति पूर्व के वर्षों के मुकाबले धीमी बनी हुई है। हालांकि रिहंद डैम का जलस्तर सोमवार को 842.6 फीट तक जा पहुंचा है, जो न्यूनतम जलस्तर से 12.6 फीट अधिक है। वहीं पिछले वर्ष के 848 फीट के मुकाबले यह 5.4 फीट कम है।चार सौ वर्गमील कैचमेंट एरिया वाले इस जलाशय की अधिकतम क्षमता 880 और न्यूनतम 830 फीट है। इस हिसाब से अभी इस जलाशय को 37 फीट से अधिक पानी की जरूरत है।
विज्ञापन


इस जलाशय से बिजली परियोजनाओं, उनके रहवासी परिसरों, एशिया के सबसे बड़ी अल्युमीनियम फैक्ट्री हिण्डाल्को रेणुकूट सहित अन्य तटवर्ती परियोजनाओं के पानी की जरूरत की पूर्ति होती है। ओबरा डैम ओर परियोजना दोनों के पानी की जरूरत के साथ रिहंद और ओबरा पन बिजली का संचालन इसी जलाशय के पानी पर निर्भर है। बिहार के इंद्रपुरी बैराज को सिंचाई की जरूरत के समय भी पानी जलाशय से उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए रिहंद में बारिश के समय पर्याप्त जलस्तर की जरूरत समझी जाती है लेकिन इस बार अभी तक जिस हिसाब से जलस्तर में बढ़ोतरी होनी चाहिए, वह नहीं हो पाई है। उधर, अधीक्षण अभियंता रिहंद शैलेष सिंह भी इसे स्वीकारते हैं।उन्होंने बताया कि इस समय रोजाना तीन से चार फीट पानी बढ़ना चाहिए लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की डैम वाली एरिया में अभी बारिश कम हो रही है। हालांकि बारिश का सिलसिला बना है, इससे आगे चलकर जलस्तर का आंकड़ा पर्याप्त होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed