फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The report of the three accountants and the girl came negative

तीनों लेखपाल व बच्ची की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The report of the three accountants and the girl came negative
सोनभद्र। पिछले दिनों संक्रमित मिले राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों व सात वर्षीय बच्ची समेत चार लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर रविवार को अपने घर लौट गए हैं। इन चारों के स्वस्थ्य होने से उनके संपर्क में रहले वालों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में अब तक पाजीटिव मिले 32 लोगों में से 29 इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। स्वस्थ्य होने में सदर कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव रहने वाले एक लेखपाल, विकास नगर और पुसौली गांव के रहने वाले एक-एक लेेखपाल और कुसम्हा गांव की सात वर्षीय बच्ची है। इन चारों के स्वस्थ्य होने से उनके संपर्क में रहने वालों के अंदर से खुद को संक्रमित होने का भय समाप्त हो गया है। क्योंकि सबसे अधिक संक्रमित हुए लेखपालों के संपर्क में रहने वालों को कोरोना होने का भय सता रहा था। उधर अब मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि तीनों लेखपाल और सात वर्षीय बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed