फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The record production of

बिजली का हुआ रिकार्ड उत्पादन

Fri, 26 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Fri, 26 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
The record production of
कोयले की पर्याप्त उपलब्धता का असर विद्युत उत्पादन पर भी दिखने लगा है। देश के सबसे बड़े बिजलीघर एनटीपीसी विंध्याचल में गुरुवार को तेरह में से छह इकाइयों ने अब तक का सबसे ज्यादा बिजली (113.33 मिलियन यूनिट) उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही किसी बिजली घर में एक दिन में सबसे ज्यादा विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बन गया।
विज्ञापन


4760 मेगावाट वाले विंध्याचल विद्युतगृह में 210 मेगावाट की छह (पहली से छठीं), पांच सौ मेगावाट की सात (सातवीं से तेरहवीं) यूनिट स्थापित हैं। परियोजना के एजीएम जनसंपर्क स्निग्धा गोस्वामी के मुताबिक इसमें से 210    मेगावाट वाली पहली इकाई से (102 प्रतिशत), छठवीं से (100.03 प्रतिशत), पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं से (103.17 प्रतिशत), नौवीं से (100.90 प्रतिशत), दसवीं (101.23 प्रतिशत) और तेरहवीं से (101.83 प्रतिशत) कुल 113.33 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ, जो एक नया कीर्तिमान है।
विज्ञापन


उधर,         इस परियोजना के कार्यकारी निदेशक एसके रॉय ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसका श्रेय परियोजना अधिकारियों-कर्मियों को दिया है और आगे भी इसी तरह का जज्बा बनाए रखने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed