फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The proposal to build a model park in the city remained in the paper

कागज में ही रहा नगर में मॉडल पार्क बनाने का प्रस्ताव

Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The proposal to build a model park in the city remained in the paper
सोनभद्र। तीन वर्ष पहले नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पार्क बनाने की योजना थी। इसमें हरे-भरे पार्क, ओपन जिम आदि खुलने थे। इसके लिए पूरे नगर क्षेत्र में जमीन नहीं मिली बाद में लोढ़ी में जमीन चिह्नित की गई फिर प्रस्ताव बनाकर थेजा गया। अब तक यह प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर सका है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक-एक मॉडल पार्क का निर्माण कराया जाना है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर एक मॉडल पार्क का निर्माण कराया जाना है। चूंकि राबर्ट्सगंज नगर में मॉडल पार्क के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी इसलिए लोढ़ी स्थित भेलाही बंधी के समीप नगर पालिका की खाली जमीन को मॉडल पार्क के लिए चिह्नित किया गया। बंधी के पास करीब 1.2530 हेक्टेयर (छह बीघा) जमीन है। नगर पालिका कर्मचारियों की मानें तो मॉडल पार्क के लिए निर्माण के लिए बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मॉडल पार्क के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा लेकिन तीन वर्ष से मॉडल पार्क बनाने का प्रस्ताव कागज तक ही सीमित है। पार्क निर्माण के लिए शासन से धन मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
मॉडल पार्क में यह होनी है व्यवस्था
सोनभद्र। भेलाही बंधी के पास प्रस्तावित मॉडल पार्क में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जानी है। पार्क में ओपन जिम, महिला एवं पुरुष के अलग-अलग शौचालय, बच्चों के लिए झूले के साथ खेलकूद के अन्य उपकरण की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर की स्थापना, पाथवे का निर्माण, पौधरोपण, कैंटीन के साथ लाइटिंग की सम्पूर्ण व्यवस्था कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार्यभार संभाले अभी कुछ दिन हुए हैं। इस नाते मॉडल पार्क के संबंध में जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से पार्क के संबंध में जानकारी की जाएगी। - विजय यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed