फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The proclamation of Har Har Mahadev echoed from Chopan to Dala

Sonebhadra News: चोपन से डाला तक गूंजा हर हर महादेव का उद्घोष

Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The proclamation of Har Har Mahadev echoed from Chopan to Dala
हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को परंपरागत कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चोपन नगर स्थित सोनेश्वर घाट से जल लेकर पदयात्रा करते हुए डाला बाजार स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

समिति के संयोजक व संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव की देखरेख में निकली कांवड़ यात्रा का आयोजन अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, अंशु पटेल, अवनीश पांडेय, अमित सिंह व रामू गोंड की टीम ने किया। चोपन नगर में महादेव कांवड़ सेवा समिति की ओर से कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था कराई गई थी। मां वैष्णो देवी मंदिर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद व बजरंगी सेठ ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन व नगर वासियों ने फ्लाई ओवर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। अमित मुद्गल, शक्ति, पप्पू विश्वकर्मा, रवि शर्मा, मुन्ना मिस्त्री, रिंकल, अवधेश चौहान, संजय मित्तल, संजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती देवी, भाजपा नेता संतोष कुमार बबलू, विशाल गुप्ता, विनय जायसवाल, गौतम चौधरी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया और पुष्पवर्षा की। इस दौरान अंजुमन हुसैनी हैदर कमेटी व मानस परिवार ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, प्रशांत पाल, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह पंकज, कोषाध्यक्ष शिवम बरनवाल, विनीत पांडेय, अमित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed