{"_id":"28cb10008a729114119dfb476f644c2b","slug":"the-procession-took-power-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए निकाला जुलूस, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए निकाला जुलूस, फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में रामलीला मैदान से जुलूस निकाला और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। फिर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर एक्सईएन का पुतला फूंका। विद्युत कटौती बंद करने की भी मांग कार्यकर्ताओं ने उठाई।
छात्र कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न रास्तों से होकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचा, जहां पुतला फूंकने के बाद सभा का आयोजन हुआ। इसमें विवेक ने कहा कि अनियमित विद्युत कटौती जारी है। यह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम और महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में महज दो से चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिला सचिव आकाश कुमार व सत्यम मिश्रा ने कहा कि यदि एक माह के अंदर जिले को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो छात्र सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे।