{"_id":"58b308164f1c1bbf56830cf1","slug":"the-problems-of-agriculture-and-water-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और पानी की समस्याएं दूर करने वाले को वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और पानी की समस्याएं दूर करने वाले को वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
घोरावल में मंथन कार्यक्रम में चुनाव पर चर्चा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। भारत कृषि प्रधान देश है। यहां चुनावों में राजनीतिक दल किसानों के हित को लेकर बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन सही मायने में किसानों का हित नहीं करते। सोनभद्र में सातवें और अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होना है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में हैं और चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। लोक लुभावन आश्वासन दे रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में विकास कराने के बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। लेकिन जनता भी इस बार पंचायत कर अच्छे प्रत्याशियों को ही वोट देने की पहल कर रही है। रविवार को घोरावल बाजार में लोगों ने चुनावी चौपाल में चर्चा की और निर्णय लिया कि कृषि और पेयजल समस्या के खिलाफ जंग लड़ने वाले को ही वे प्रतिनिधि चुनेंगे।