{"_id":"66d77af7553e1c6b13063957","slug":"the-price-of-land-will-touch-the-sky-you-will-have-to-make-money-in-the-registry-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117469-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जमीन का दाम छुएगा आसमान, रजिस्ट्री में जेब करनी होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जमीन का दाम छुएगा आसमान, रजिस्ट्री में जेब करनी होगी ढीली
विज्ञापन
जिले में जमीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा। चारों तहसीलों में जमीन के सरकारी दाम में वृद्धि होगी। मौजूदा दर से करीब 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव कर नई मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गई है।
इसे सभी तहसीलों के रजिस्ट्री कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। प्रस्तावित दरों पर एक सप्ताह तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरें प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद इसी आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री होगी।
खुद का आशियाना बनाने की आस में लोग जमीन का सौदा खूब कर रहे हैं। नई औद्योगिक इकाइयां व विकास परियोजनाएं स्थापित होने से भी उस ओर जमीन की खरीद के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
जमीन के सौदों को नियंत्रित बनाए रखने और स्टांप चोरी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सरकारी दर (सर्किल रेट) तय किया जाता है। कई जिलों में नए सर्किल रेट लागू भी हो चुके हैं, मगर सोनभद्र में अभी पुरानी दरों पर ही खरीद-बिक्री हो रही है।
चारों तहसीलों से नई दरों के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। कृषि, गैर कृषि, आबादी, सड़क से दूरी सहित अन्य बिंदुओं को आधार बनाते हुए क्षेत्रवार जमीन की नई दरें तय की गई हैं। प्रस्तावित सूची में जमीन के रेट में दस प्रतिशत तक की औसत वृद्धि की गई है।
वहीं आबादी से सटी कृषि भूमि होने पर उसका मूल्यांकन 25 प्रतिशत अधिक किया जाएगा। पहले यह दर 20 प्रतिशत थी। नगर और हाईवे से सटे इलाकों के दाम भी अधिक रखे गए हैं। मूल्यांकन सूची में कई ऐसे गांवों को भी चिह्नित करते हुए विकासशील की श्रेणी में रखा गया है, जहां हाल के दिनों में खरीदारों का रुझान बढ़ा है।
-- --
यह हैं नए विकासशील इलाके
मूल्यांकन सूची में नगर से सटे लोढ़ी, सजउर, रौंप, हिंदुआरी, मधुपुर, सुकृत, लोहरा, घुवास खुर्द, छपका, घुरमा, जैत, बभनौली, ममुआ, बिच्छी, बिचपई, तेंदू आदि को विकासशील श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में जमीन के दाम 4000 से 5500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक है। रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे इलाकों में सबसे महंगी जमीन शक्तिनगर मार्ग पर उरमौरा, इमरती और घोरावल रोड पर कम्हारी में है। यहां प्रति वर्ग मीटर दाम 5000 से 5500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्रस्तावित किया है। वर्तमान में रेट 4500 से 4800 रुपये तक था।
बाजार मूल्य 8-10 गुना ज्यादा
जमीन का सर्किल रेट भले ही कुछ हजार में है, लेकिन बाजार मूल्य इससे कई गुना है। कुछ क्षेत्रों में 8-10 गुना दाम पर जमीन बिक रहा है तो कई इलाकों में दाम इससे भी अधिक है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बढ़ौली चौराहा से चंडी होटल तक, चंडी होटल से हिंदुआरी, बढ़ौली से चुर्क मोड़, धर्मशाला चौराहा से महिला थाना तक दस हजार रुपये की दर है, जबकि वास्तव में यहां एक-एक फीट लाखों में है। ऐसे में यह भी तय है कि सरकारी दर बढ़ने से बाजार भाव में भी वृद्धि होगी।