फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The prestige of the candidates in the wartime union elections is at stake, voting tomorrow

दुद्धी बार संघ चुनाव में उम्मीदवारों के प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान कल

Mon, 18 Jan 2021 05:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
The prestige of the candidates in the wartime union elections is at stake, voting tomorrow
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के मंगलवार 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में मतदान के लिए सभी आठ प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार अपने अधिवक्ता साथियों के घर घर जाकर संपर्क अभियान और मिलने के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। दूरदराज के रहने वाले अधिवक्ता साथियों को फोन से ही संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान के लिए जोड़-तोड़ लगा दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार मतदान में अध्यक्ष पद पर दो दावेदार कैलाश कुमार सिंह और रामपाल जौहरी आमने सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्ष से ऊपर वीरेंद्र कुमार और राम सागर, सचिव पद पर दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, राम प्रकाश सिन्हा, अजय रत्नेंद्र मैदान में हैं। इस बार तीन पदों के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। सहायक चुनाव अधिकारी राम दुलारे गुप्त, अरुणोदय जोहरी ने बताया कि इस बार चुनाव में वही अधिवक्ता मतदान कर सकता है जिसे सीपीओ नंबर मिला होगा। यही अधिवक्ता मतदान में भाग ले सकते हैं। अधिवक्ता मतदान के समय अपना सीपीओ नंबर अवश्य लाएं नहीं, तो मतदान से वंचित कर दिए जाएंगे। इस बार चुनाव में 172 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed