फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The presence of 53 workers on the portal, only 31 on the spot

पोर्टल पर 53 श्रमिकों की उपस्थिति, मौके पर सिर्फ 31

Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The presence of 53 workers on the portal, only 31 on the spot
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कैथी प्रथम में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब खोदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर 31 श्रमिक काम कर रहे थे जबकि मनरेगा के पोर्टल पर 53 श्रमिकों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। चार दिन पहले काम शुरू होने के बाद भी मस्टररोल नहीं बना था और न ही मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से हाजिरी ली जा रही थी। कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सेक्रेट्री और प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर ऐसा कोई निशान भी नहीं लगा मिला जिससे तालाब खोदाई का क्षेत्रफल स्पष्ट हो। तकनीकी सहायक अनिल सोनकर कार्यस्थल से नदारद थे। मनरेगा के दिशा निर्देशों को दरकिनार कर कराए जा रहे कार्य में संलिप्त सेक्रेट्री मनोज दुबे, तकनीकी सहायक अनिल सोनकर, ग्राम प्रधान गणेश और रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। उपायुक्त श्रम रोजगार शेषनाथ चौहान को इस पूरे कार्य की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके। कुशी गांव में वीर बहादुर के घर से लगभग 300 मीटर पक्की नाली का निर्माण सड़क के किनारे चल रहा था, मगर निर्माण कार्य में ईंट की गुणवत्ता खराब पाई गई। एडीपीआरओ तकनीकी से इसकी जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed