फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The power of government departments owe millions

बिजली का करोड़ों दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग

Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो / अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The power of government departments owe millions
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
महज पांच हजार के बकाए पर आम उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी करने वाले बिजली विभाग की करोड़ों की रकम सरकारी विभाग दबाकर बैठे हैं। महज अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र में साढ़े चार करोड़ से अधिक की रकम सरकारी महकमों के यहां बकाया है। इसको लेकर कई बार नोटिस देने के साथ ही बिजली काटी जा चुकी है लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। अगर साढ़े चार करोड़ मिल जाए तो एलटी लाइन की जगह तार बिछाकर हर माह लगभग 18 लाख यूनिट बिजली की खपत कम की जा सकती है।
विज्ञापन


औद्योगिक परिक्षेत्र होने के नाते अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में बिजली की खपत भी अच्छी खासी है। एक साल के आंकड़े पर ध्यान दें तो औसतन चालीस लाख यूनिट बिजली की खपत प्रति माह है। इसमें करीब 26 लाख यूनिट बिजली लाइन हानि (एंगीग्रेटेड ट्रांसमिशन एंड कामर्शियल लास) में है।  अप्रैल माह के आंकड़े पर ध्यान दें तो महज अनपरा फीडर पर ही करीब बीस लाख यूनिट खर्च हो गई। लाइन लास का आंकड़ा भी यहां आठ लाख से पार रहा।
विज्ञापन


उधर, विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता विमलेश कुमार सिंह भी इसकी पुष्टि करते हैं। बताते हैं कि चार करोड़ से अधिक की रकम महज अनपरा (डिबुलगंज) संयुक्त चिकित्सालय पर बाकी है। इसी तरह शक्तिनगर क्षेत्र स्थित पावर प्लांट की ओर से संचालित स्कूल, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, आरओ प्लांट पर बीस लाख, ककरी परियोजना के आरओ प्लांट पर तीन लाख, अनपरा स्थित परियोजना के आरओ प्लांट पर सवा दो लाख, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर दस लाख के लगभग बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमलेश का दावा है कि अगर यह रकम उन्हें मिल जाए वह पूरे अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र की एलटी लाइन को केबल लाइन में बदल देंगे। इससे हर माह औसतन 18 लाख यूनिट बिजली बचेगी यानी सीधे-सीधे 72 से 90 लाख तक की मासिक बचत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed