{"_id":"672926ae9a71d21ffc020e57","slug":"the-person-who-made-objectionable-remarks-on-swami-rambhadracharya-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-120088-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्वामी रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्वामी रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
हिंदुआरी चौकी क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी सुनील मौर्य पर कुछ दिनों पहले स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप था। सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो पाेस्ट करते हुए उसने अपशब्द लिखे थे।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई। हिंदुआरी चौकी प्रभारी ने आरोपी सुनील मौर्या के विरुद्ध तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया। बताया कि पोस्ट से धर्म विशेष व स्वामी रामभद्राचार्य के अनुयाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम केस दर्ज किया था। सोमवार की सुबह कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।