फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The parties and opposition together will draw the blueprint for the development of the village

पक्ष-विपक्ष मिलकर खीचेंगे गांव के विकास का खाका

Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The parties and opposition together will draw the blueprint for the development of the village
सोनभद्र। जिले के गांवों के विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। सद्भावना ग्राम योजना के तहत गांवों में विकास कार्य कराया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से गांवों में सद्भावना योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी गांवों के विकास को गति देने के लिए सीडीओ ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने सद्भावना ग्राम योजना का शुभारंभ करने की योजना तैयार की है। इसमें चुनाव हार चुके प्रधान पद के उम्मीदवारों को विकास सलाहकार नियुक्त करने की तैयारी है, ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में वैमनस्यता हो जाती है। इससे गांवों का विकास प्रभावित होता है और व्यवस्था भी खराब होती है। इन्हीं सब अड़चनों को दूर करने के लिए यह योजना शुरू करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गांव के सभी लोग एक-दूसरे का साथ दें और विकास कार्यों में गति प्रदान करें। प्रधान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रतिद्वंद्वी विकास के एजेंडे में शामिल रहेंगे। जिले में पहली बार सद्भावना ग्राम योजना लागू करने की तैयारी की गई है। हालांकि अभी गांवों का चयन नहीं किया जा सका है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में कुछ गांवों में सद्भावना ग्राम योजना की शुरुआत करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही गांवों का समुचित विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed