फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The old man went missing to pick up wood, feared drowning in the river

लकड़ी बीनने गया वृद्ध लापता, नदी में डूबने की आशंका

Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The old man went missing to pick up wood, feared drowning in the river
चोपन। अम्माटोला बलियरी घाट के पास सोन नदी पार करते वक्त तेज बहाव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक वृद्ध गहरे पानी में डूब गया। वृद्ध का शाम तक पता नहीं चल सका। पुलिस तैराकों की मदद से वृद्ध की खोजबीन कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोटा ग्राम पंचायत के अम्माटोला निवासी श्यामा केवट (60) कुछ अन्य लोगों के साथ रोज की तरह जलावनी लकड़ी लेने सोन नदी को पार कर कन्हौरा गए थे। जंगल से लकड़ी लेकर चले तभी वहां अचानक वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग की गाड़ी से उतरते ही ग्रामीण लकड़ी छोड़ कर इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के भागने के बाद वन विभाग ने सभी की लकड़ियों को जब्त कर लिया। आशंका है कि भागने के दौरान वृद्ध नदी में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि नदी में पानी बढ़ा हुआ है। वृद्ध के नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed