फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The number of diarrhea victims increased, six patients were admitted

Sonebhadra News: डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ी, छह मरीज भर्ती

Fri, 09 Aug 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
The number of diarrhea victims increased, six patients were admitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

म्योरपुर। मौसम में बदलाव के बाद डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्थानीय सीएचसी में बृहस्पतिवार को छह मरीज भर्ती हुए। पड़री ग्राम पंचायत के ही अधिक मरीज होने को लेकर टीम भेजी गई है। उधर डायरिया पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
म्योरपुर सीएचसी में बृहस्पतिवार को बरईडांड पड़री निवासी सूरज (1) पुत्र सुरेंद्र, अभिजीत (8 माह) पुत्र रामप्रवेश, मुस्कान पुत्री हरिप्रसाद, कुंडाडीह निवासी सुंदर (डेढ़ वर्ष) पुत्र अर्जुन, म्योरपुर निवासी देव (7) पुत्र शशि सिंह, नौडिहा निवासी श्रीकिशुन (36) पुत्र रामरूप को डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया। सबसे अधिक मरीज रिहंद जलाशय के तटवर्ती गांव पड़री बराईडांड के होने के कारण वहां टीम भेज कर डायरिया पीड़ितों का पता लगाया जा रहा है। बरसात के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की बात कही जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि भर्ती मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। कहा जहां भी डायरिया की सूचना मिल रही है। वहां टीम भेज कर उन्हें सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से 9वीं की छात्रा की मौत

चुर्क। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरा के मुसहीं के चरकाटोला निवासी संजना शर्मा (14) पुत्री अरविंद शर्मा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। परिजन बुधवार की रात इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। डाॅक्टर ने तबीयत गंभीर देखकर वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में छात्रा संजना की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। तीन बहनों में सबसे छोटी संजना जय ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसके निधन से विद्यालय में एक दिन का अवकाश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed