बैंकों में नहीं आई नई करेंसी, लोग परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडीकेट बैंक प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे ही बैंक खोल दिया गया और रुपये जमा कराने के साथ ही, बैंक में मौजूद धन के हिसाब से प्रत्येक निकासी करने वाले को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए गए। बताया कि जैसे ही करेंसी आनी शुरू हो जाएगी, एक दिन में दस हजार तक का भुगतान देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जमाकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए कि काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। दो दिन में हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे।
उधर, एसबीआई में बैंक परिसर के साथ ही, बाहर सड़क पर भी शाम तक लंबी कतार लगी रही। यहां रुपये निकासी करने पहुंचे लोगों को दो-दो हजार दिए गए। शुक्रवार तक यहां नई करेंसी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक में भी निकासी करने तथा नोट बदलने पहुंचे लोगों को दो-दो हजार रुपये प्रदान करने की सुविधा दी गई। प्रबंधक बीबीडी द्विवेदी ने बताया कि बैंक में मौजूद रुपयों से ही फिलहाल काम चलाया जा रहा है। खाताधारकों एवं अन्य को असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि जब तक उनके पास रुपये हैं तब तक वह खाताधारक को दस हजार और नोट बदलने वाले को चार हजार रुपये दे रहे हैं। रुपये कम पड़े तो यह धनराशि कम कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाने की उम्मीद जताई।