फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mutilated body of the old man found on the railway line

रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव

Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body of the old man found on the railway line
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन नौका टोला पकरिहवा के पास रेलवे लाइन पर शनिवार को वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिला। वह टोल कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सलखन के महदेइया टोला निवासी शिवकुमार उर्फ शिव (60) चेतक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोगों ने नौका टोला पकरिहवा के समीप रेलवे लाइन पर उसका शव देखा। पूर्व प्रधान विक्रम ने शव की शिनाख्त कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन एसओ केके सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed