फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mercury reached 45 degrees, people Tdpe

45 डिग्री पहुंचा पारा, तड़पे लोग

Fri, 22 May 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 22 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 45 degrees, people Tdpe
जनपद में शुक्रवार को 45 डिग्री तक उछले पारे ने लोगों को तड़पा के रख दिया। न्यूनतम पारा भी 27 डिग्री के आसपास बना रहा। यह दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी साबित हुआ। आसमान से बरसती आग, जहां जनजीवन को प्रभावित किए रही, वहीं जरूरी काम से बाहर निकले लोग सरदर्द, बदनदर्द, मितली, दस्त, बुखार की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन



सुबह से ही सूर्य की किरणें तल्ख तेवर अपनाए रहीं। 11 बजते-बजते बाजार, गलियां सूनी सी हो गईं। बीच-बीच में जरूरी काम से निकले इक्का-दुक्का लोग ही सन्नाटे को तोड़ते रहे। अनपरा, बीजपुर, ककरी, बीना, शक्तिनगर, खड़िया, सिंगरौली सभी जगह एक जैसी हालत देखी गई। हाइवे पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों का आवागमन कम रहा। तमाम लोग खुद को सुबह से ही घरों में कैद किए रहे।
विज्ञापन



शाम पांच बजे के बाद हालत कुछ सामान्य हुई, तब लोग घरों से बाहर निकले। हालत यह थी कि दोपहर में महज आधे से एक घंटे के सफर ने लोगों की हालत बीमारों वाली बना दी। हर दस से बीस मिनट पर पानी की तड़प अलग परेशान किए रही। कमरों के अंदर बंद लोग भी उमस और तपिश की आंच से परेशान रहे। बीच-बीच में कटती बिजली पसीने से तरबतर करती रही। उधर, मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह ने भी शुक्रवार को अब तक के सबसे गर्म दिन बताया। कहा कि जिले में अब तक सर्वाधिक पारा पिछले वर्ष 46 डिग्री रिकार्ड हुआ है। तीन दिनों से  तपिश के जो तेवर देखने को मिले हैं, उससे यह संकेत मिल रहा है कि इस बार भी गर्मी का यह रिकार्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed