फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum temperature rose by one degree

Sonebhadra News: अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा

Sun, 25 May 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by one degree
सोनभद्र। जिले के तापमान में बीते 24 घंटे में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। मगर उमस से राहत नहीं मिली। अनपरा क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी लग गया। उधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दूसरी तरफ नहरों में पानी छोड़े जाने से पशु-पक्षियों के साथ ही पशुपालक राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश से सड़क, गलियों में लगा पानी
रेणुसागर। क्षेत्र में रविवार को दोपहर तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे बारिश हुई। इससे शक्तिनगर-अनपरा मुख्य मार्ग पर ककरी व रेणुसागर मोड से लेकर औडी चौराहे तक जगह-जगह पानी लग गया। इससे लोगों को आवागमन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम नालियों की वजह से गंदा पानी आसपास के घरों में घुस गया। बारिश के बाद उमस से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed