फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum temperature has been rising for five days, the minimum temperature has fallen on the second day as well

Sonebhadra News: पांच दिन से बढ़ रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम में दूसरे दिन भी गिरावट

Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature has been rising for five days, the minimum temperature has fallen on the second day as well
जिले के अधिकतम तापमान में बीते पांच दिनों से वृद्धि जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो दिन से कमी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा में भले ही थोड़ी कमी आई है, मगर अधिकतम पारा बढ़ने तथा सूरज की तल्ख किरणों से आम जनजीवन बेहाल है। नदी, नाले और नहरों में पानी नहीं होने से पशु-पक्षी भी बेहाल है। तेज धूप से बचने के लिए अधिकांश समय अपने घरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन

सोनांचल के तापमान में बीते कुछ दिनों से उतार चढ़ाव लगा हुआ है। बीच में हल्की बारिश होने के बाद भी तापमान में कोई कमी नहीं आई। बल्कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने के बाद भी बृहस्पतिवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को अधिकतम पारा 40.2 और न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 40.6 और न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है।
जबकि न्यूनतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुआ है। शनिवार को सुबह से ही सूरज की किरणें तल्ख रही। तेज धूप से लग रहा था मानों जैसे चेहरा झुलस जाएगा।

धूप से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। सुबह-शाम ही लोग अपने काम से घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी कुछ दिनों में तापमान में और भी वृद्धि दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed