फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum demand for electricity fell, the minimum increased

बिजली की अधिकतम मांग गिरी, न्यूनतम में इजाफा

Fri, 08 Apr 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
The maximum demand for electricity fell, the minimum increased
शुक्रवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग में जहां आंशिक गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम मांग में इजाफा हुआ है। वहीं अनपरा के बिजली घरों से लगातार पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन जारी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग लगातार 21 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। शुक्रवार आंशिक गिरावट के साथ यह 21 हजार मेगावाट से नीचे आ गया है। यूपीएसएलडीसी के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम मांग 20821 मेगावाट रही। हालांकि इस दौरान न्यूनतम मांग 13 हजार मेगावाट पार कर 13357 मेगावाट पहुंच गई। जबकि चार दिनों से न्यूनतम मांग 13 हजार मेगावाट से कम बनी हुई थी। दूसरी तरफ गर्मी के रौ में आने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से अनपरा के बिजली घरों से लगातार पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। शुक्रवार को अनपरा ए से 500, बी से 912, डी से 963 व निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 1109 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इकाईयों के फुल लोड पर चलने से निगम का उत्पादन भी निरंतर चार हजार मेगावाट से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed