{"_id":"572f86bc4f1c1bd9525cd257","slug":"the-marriage-of-51-poor-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 निर्धन लड़कियों का हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 निर्धन लड़कियों का हुआ विवाह
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 09 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
51 निर्धन लड़कियों का हुआ विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक मंगल दल के संरक्षक एवं मधुपुर जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव व श्री बैजू बाबा आश्रम के महंत बाबा रामशकल की ओर से रविवार को 51 जोड़ी निर्धन, असहाय कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन श्री बैजू बाबा आश्रम बाढन चुआं, सुकृत में किया गया।इसमें 49 हिंदू कन्याओं का विवाह पुरोहित जवाहिर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार से विधि-विधान पूर्वक संपन कराया। वहीं दो मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलवी असलम ने पढ़ाया।
आयोजन समिति की ओर से सभी कन्याओं को दान के स्वरूप साइकल, बेड, घड़ी, गद्दा, रजाई, मंगल सूत्र, बर्तन आदि देकर विदाई की गई। मौके पर भारी संख्या में पहुंची भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। सामूहिक विवाह के अवसर पर सरोज तिवारी और दशरथ यादव के गीतों ने समा बांध दिया। इस अवसर पर राम अवध यादव, इकबाल, संजय पटेल, लालता यादव, रामसनेही, राहुल पटेल, अशोक श्रीवास्तव, बिन्दा कोल, रामभुवन, सौरभ कांत आदि रहे।