फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   the land wil be returned

प्रमुख पति से वापस ली जाएगी भूमि

Wed, 10 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 10 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 अवैध खननकर्ताओं की सूची में शामिल चोपन ब्लॉक प्रमुख के पति एवं नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद के भाई उस्मान अली द्वारा  अवैध ढंग से कब्जा की गई सिंदुरिया की 0.721 हेक्टेयर जमीन अब ग्राम समाज के खाते में वापस होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच के बाद गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की श्रेणी एक में भूमि दर्ज करने का आदेश दे दिया है। प्रशासन ने जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 सिंदुरिया की 1262/1124 रकबा 0.721 हेक्टेयर भूमि मालती देवी पत्नी अंबेशरण लाल के नाम श्रेणी एक ख गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट में दर्ज थी। सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा ने 12 अप्रैल 2011 को इस भूमि को असंक्रमणीय भूमिधर घोषित कर दिया। छह दिन बाद ही न्यायालय एसडीएम प्रथम श्रेणी राबर्ट्सगंज ने 27 अप्रैल 2011 को संक्रमणीय भूमिधर घोषित कर दिया। बाद में  27 मई 2011 को एसडीएम ने पिछले आदेश को गलत बताते हुए संक्रमणीय भूमि को निरस्त कर दिया। 24 अगस्त 2011 को एसडीएम प्रथम श्रेणी राबर्ट्सगंज ने भूमि को राज्य सरकार के नाम घोषित कर दिया। इसके बाद 16 सितंबर 2013 को सदर एसडीएम ने संक्रमणीय भूमिधर घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


24 जुलाई 2014 को राबर्ट्सगंज तहसीलदार ने मालती देवी का नाम निरस्त कर बैनामा के आधार पर जितेंद्र शर्मा पुत्र स्व. त्रिवेणी शर्मा, उस्मान अली पुत्र मजनू भाई निवासी चोपन का नाम दर्ज करने का आदेश दे दिया। इसके बाद इस भूमि पर चोपन नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद के भाई एवं ब्लॉक प्रमुख बबली के पति उस्मान अली का कब्जा हो गया। इस मामले में उमेश कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामला संज्ञान में आने पर डीएम सीबी सिंह ने तत्कालीन सदर एसडीएम कैलाश सिंह से मामले की रिपोर्ट तलब की। तत्कालीन एसडीएम कैलाश सिंह ने जांच के बाद 28 जुलाई को सिंदुरिया ग्राम पंचायत की आराजी नंबर 1262/1124 रकबा 0.721 हेक्टेयर भूमि को गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की श्रेणी एक में दर्ज करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed