फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The information about the bike that was robbed by beating created a stir

मारपीट कर लूट ली बाइक की सूचना मचा हड़कंप

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The information about the bike that was robbed by beating created a stir
सदर कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में रविवार को एक व्यक्ति से बाइक लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस की नींद उड़ गई। सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। फोर्स के साथ कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किए तो सूचना झूठी निकली। लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति एवं बाइक लेने वाले के बीच रुपये की लेनदेन को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे निपराज गांव निवासी एक व्यक्ति ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक लूट लिया है। लूट की खबर मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और एसएसआई ऐश खां मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पूछताछ करने पर सच्चाई खुलकर सामने आ गई। कोतवाल ने बताया कि लूट की झूठी सूचना दी थी। सूचना देने वाले व्यक्ति का बेटा गांव के ही एक युवक से मोबाइल लेकर रुपये नहीं दे रहा था। मोबाइल देने वाले ने रुपये देने पर बाइक लेने की बात कह कर ले चला गया था। कहा कि दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed