फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The ideal resolution to village

गांव को आदर्श बनाने का संकल्प

Sun, 18 Jan 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 18 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
The ideal resolution to village
जिले की सभी ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम बनाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों की जुटान हुई। गांव में शिक्षा, चिकित्सा, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ हर एक दरवाजे तक पहुंचाने का संकल्प प्रधानों को दिलाया गया। चार घंटे तक चली जिला स्तरीय प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में विकास कार्यों को मूर्त रूप देने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


साथ ही हर घर में बिजली का कनेक्शन लेने और बिजली चोरी की सूचना डीएम के कंट्रोल रूम स्थित मोबाइल (94544-16851) पर देने की अपील की गई। प्रधानों को हर विभाग के जिम्मेदारों ने उन्हें बिंदुआर सरकारी योजनाओं ंके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि प्रधान योजनाओं का फायदा उठाते हुए अपने-अपने ग्रामाें को आदर्श गांव बनाएं। दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में तमाम योजनाएं चला रही है। प्रधान उन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को दिलाएं और योजनाओं का सही मायने में क्रियान्वयन करें। कहा कि भेदभाव मिटाकर अगर प्रधान विकास कार्य कराने में जुट जाए तो गांव को आदर्श गांव आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आदर्श गांव बनाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। प्रधान अपने-अपने गांव के बच्चों को शत-प्रतिशत स्कूल भेजें, जागरूकता लाकर गांव को साफ सुथरा रखें, पारदर्शी तरीके से ग्राम पंचायत की खुली बैठकें कराएं और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास कार्य कराएं तभी गांवों को आदर्श गांव की शक्ल दी जा सकती है। कहा प्रधानों में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ  जरूरत है ग्राम प्रधानों, जन प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए प्रथम आवश्यकताओं की चीजों को खुली बैठक कर आम सहमति से वरीयता के आधार पर कराने की।

 उन्होंने कहा कि जिले में साक्षरता की कमी है, जिसे शत-प्रतिशत प्रधानों और जन प्रतिनिधियों से ही कराया जा सकता है। कहा कि सरकार अब ग्रामों के विकास के लिए सीधे ग्राम पंचायत के खातों में पैसे भेज रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत मगरदहा, कनेटी, लोढ़ी, केकराही और हिन्दुआरी के प्रधानों की हौसला अफजाई की।

 कहा जिस तरह यहां के प्रधानों ने आदर्श गांव बनाने की ठानी है उसी तरह अन्य प्रधान भी कार्य करें। सीडीओ महेंद्र सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में बिजली के नये कनेक्शन कराने, बिजली चोरी रोकने पर जोर दिया। एडीएम मनी लाल यादव ने गांवों में लगने वालें शिविरों की जानकारी दी। संचालन डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने किया।


 इस मौके पर सीएमओ डा. एबी सिंह, चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद, एसडीएम सदर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह, पीडी जेपी पांडेय, एक्सईएन विद्युत राबर्ट्सगंज हवलदार रावत, पिपरी आरआर प्रसाद, एक्सईएन जल निगम सीडीएस यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में ही खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed