फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The house of a destitute woman was burnt to ashes

बेसहारा महिला की गृहस्थी जलकर खाक

Thu, 31 Mar 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
The house of a destitute woman was burnt to ashes
बहेराडोल चौना गांव में बुधवार को करीब तीन बजे घर में आग लग जाने से बेसहारा महिला की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को और बभनी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बासमती पत्नी बबलू निवासी बहेराडोल चौना जंगल के किनारे अपना मकान बनाकर रहती थी। बुधवार को सुबह वह महुआ चुनने के लिए चली गई। उधर महुआ चुनने वाले ही पत्ते में आग लगा दिये थे। आग धीरे धीरे बढ़ते हुए घर तक पहुंच गई और बासमती के घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब महुआ चुन कर वह शाम को घर लौटी तो देखकर दंग रह गयी। सिर पर हाथ रखकर रोने लगी। उसने बताया कि घर रखा चावल दाल, आटा, गेंहू, कपड़ा सिलेंडर और नकद 10800 रुपया के अतिरिक्त पूरा कागज जलकर राख हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान दिनदयाल जायसवाल को दी। प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल व बभनी पुलिस को सूचना दी। बासमती अकेले घर में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed