{"_id":"56eeede54f1c1b0942f150a9","slug":"the-highway-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ से विण्ढमगंज तक राजमार्ग बनेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ से विण्ढमगंज तक राजमार्ग बनेगा
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नौगढ़ से रामगढ़ वाया चाचीकला, कोन नकतवार होते हुए विण्ढमगंज तक एक हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की घोषणा कर दी है। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए बजट की स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी रविवार को राबर्ट्सगंज में सांसद छोटेलाल खरवार और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने दी।
सांसद ने कहा कि जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों के आसपास की खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। केंद्र सरकार से सोनभद्र जिले को विद्युत कटौती से मुक्त करने की मांग की जा रही है। सांसद ने कहा कि नौगढ़ से विण्ढमगंज तक एनएच सड़क बनाने मेें एक हजार करोड़ से अधिक धन खर्च होगा। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को सत्ता पक्ष के विधायक अपना बता कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
कहा कि सूखे से प्रभावित सभी किसानों को अभी तक सूखा राहत और फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है। कहा कि जिले को विद्युत कटौती, पेयजल समस्या से मुक्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर 30 मार्च को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, बिंदु जायसवाल, जितेंद्र सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।