फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The heat of the night is bothering more than the day, the temperature has not come down below 29.8 degrees

Sonebhadra News: दिन से ज्यादा सता रही रात की गर्मी 29.8 डिग्री से नीचे नहीं आया तापमान

Thu, 12 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The heat of the night is bothering more than the day, the temperature has not come down below 29.8 degrees
गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा। प्रचंड गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। पिछले सात दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिन के साथ रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हाल यह है कि लोग पूरी रात गर्मी से छटपटाते रह रहे हैं। पंखे-कूलर भी काम नहीं कर रहे। गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही।
जून की शुरुआत में बारिश, बूंदाबादी के कारण मौसम नरम पड़ा था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी, मगर चार जून के बाद से मौसम ऐसा बदला कि लोग गर्मी से हायतौबा करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। चार जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री था, जो बुधवार को 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सात दिनों 27.4 से बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन तो फिर भी जैसे तैसे कट जा रहा है, लेकिन रात गुजारनी मुश्किल हो रही है। हवाएं की गति भी थम गई है, जिससे लोगों को घर की छत, आंगन में भी राहत नहीं मिल रही। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed