फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The freezing cold shook the people

हाड़कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को हिलाया

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The freezing cold shook the people
जिले में एक बार फिर से तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। हाड़कंपा देने वाली ठंड और हवाओं के झोंके से जनजीवन बेहाल है। मंगलवार को धूप तो निकली लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। दोपहर में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की ओर से अलाव का इंतजाम न किए जाने से गरीब तबकेे के लोग परेेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह शाम लोग ठिठुरते हाल में देखे गए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से सोमवार की तुलना में मंगलवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह धूप निकल गई थी लेकिन पूरे दिन चली सर्द हवा की वजह से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम ढलने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसर गया। आसमान में बादल छाए होने से दलहनी और तिलहनी फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ इस मौसम में कीटों से फसल के बचाव के लिए दवा का छिड़काव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed