फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The first unit started producing Anpara D

अनपरा डी की पहली इकाई से उत्पादन शुरू 

Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The first unit started producing Anpara D
पूर्ण रूप से राख बांध पर निर्मित देश की पहली परियोजना अनपरा डी का दृश्य।
 शुुरुआती उत्पादन के कुछ दिन बाद से ही बंद चल रही अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई को मंगलवार की दोपहर 12.26 बजे सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज (उत्पादन) कर लिया गया। परियोजना की दूसरी इकाई पहले ही उत्पादन पर ली जा चुकी है। इसी के साथ प्रदेश की जनता को अनपरा डी से एक हजार मेगावाट बिजली मिलने का मार्ग पूरी तरह से प्रशस्त हो गया। तपिश में बढ़ती बिजली की जरूरत को देखते हुए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। 
विज्ञापन



सीएम अखिलेश यादव ने गत 31 मार्च 2015 को राख बांध पर बनी देश की पहली परियोजना की पहली इकाई का लोकार्पण किया था। उस दौरान जून तक इकाई को पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर लेकर कामर्शियल लोड दे देने की उम्मीद जताई गई थी। छह जून को इकाई पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर आ भी गई लेकिन अचानक से ब्वायलर में आई बड़ी दिक्कत ने सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया। टरबाइन में कंपन की शिकायत भी हड़कंप मचाने वाली रही। स्थिति को देखते हुए अगस्त में इकाई को लंबे समय के लिए बंद रख नए सिरे से अनुरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ब्वायलर की एक-एक ट्यूब बदलने के बाद माह भर पूर्व इकाई को लाइटअप करने की प्रक्रिया शुरू की गई। एसिड क्लिनिंग, स्टीम डंपिंग आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन दिन पूर्व इकाई को उत्पादन के लिए लाइटअप भी कर लिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अनपरा परियोजना के जीएम इं. एके सिंह, भेल के अनपरा डी निर्माण प्रबंधक इं. आरके श्रीवास्तव की अगुवाई वाली टीम ने इकाई को सिंक्रोनाइज कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इकाई को फिलहाल सौ मेगावाट पर चलाया जा रहा है। बुधवार से धीरे-धीरे लोड बढ़ाया जाएगा। 17 अप्रैल तक इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed