फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Environmental Protection inspiration from dance

नृत्य से दी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

Sat, 14 Mar 2015 11:08 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 14 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The Environmental Protection inspiration from dance
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की ओर से शुक्रवार की रात स्थानीय रामलीला मैदान पर सांस्कृतिक संध्या का अायोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जनजाति वर्ग के लोगों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर आदिवासी परंपरा और संस्कृति को जीवंत किया।

 इस दौरान कलाकारों ने कर्मा लोक नृत्य कर पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति का जिंदा रहना देश और समाज के लिए जरूरी है। यह एक जरूरी और जिम्मेदारी का काम है, जिसे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अधिकारी कुशलता से करा रहे हैं।
विज्ञापन


 संचालन कर रहे संजय पुरुषार्थी ने एक-एक कर कलाकारों को मंच पर आमंत्रित किया। जनजातीय पर्व की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आदिवासी समुदाय के 15 कलाकारों ने दल नायक रामआधार के निर्देशन में कर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक नृत्य पेश किया। केवाल के अनुसूचित जनजाति के कलाकारों ने दलनायक वीगनराम के नेतृत्व में झालपेटी चमरनटुआ लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

जोरूखाड़ की दलनायिका इंद्रावती के निर्देशन में ग्रुप ने छोटानागपुरी गायन और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह से झूमर लोकनृत्य, डोमकच और उड़या लोकनृत्य ने भी खूब वाहवाही लूटी।


कार्यक्रम के प्रभारी योगेश मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर कृष्ण मोहन द्विवेदी, पुन: प्रकाश श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, अवधेश अवस्थी, अमित विश्वकर्मा, संजय जैन, सियाराम तिवारी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed