फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The elephants went on a rampage

तारकेश्वरपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात

Sat, 26 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 26 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The elephants went on a rampage
 जिले से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के तारकेश्वरपुर गांव में गुरुवार की रात एक
विज्ञापन
बार फिर से हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने दो-तीन घरों को ढहा दिया।


हाथियों के हंगामा करने पर गांव के लोगों की नींद खुल गई। दहशत में आए ग्राणियों ने ढोल, नगाड़ा बजाते हुए आग जलाकर हाथियों को भगाया। उधर बभनी ब्लॉक के रनदह गांव में इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय  है।


बता दें कि 21 दिसंबर की रात में छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बभनी ब्लॉक के रनदह गांव में हाथियों के झुंड ने आठ घरों को ढहा दिया था। इसके अलावा खूंटे में बंधे पांच मवेशियों को मार डाला और जाते समय खलिहान में रखी फसल को तहस-नहस कर दिया था।


 विभाग की टीम रनदह गांव में डेरा डाल दिया। मंगलवार की रात्रि में हाथियों के झुंड को सर्च लाइट की रोशनी से लोगों ने भगा दिया।इसका नतीजा रहा कि रनदह गांव से महज 200 मीटर दूर स्थित चुनापाथर गांव में हाथियों ने आधा दर्जन घरों को ढहा दिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांवों में दहशत है।



  गुरुवार की रात में हाथियों ने तारकेश्वरपुर गांव में रामविलास गुप्ता का घर ढहा दिया। गनीमत यहीं रही कि लोग जग गए और हाथियों को ढोल, नगाड़ा बजाते हुए आग जलाकर भगा दिया।



 इस दौरान भागते समय भी हाथियों ने दो घरों को ढहा दिया। इस वाकये के बाद बभनी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रनदह में अभी भी दहशत  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed