फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The elder son killed his father in a property dispute

Sonebhadra News: संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे ने की थी पिता की हत्या

Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The elder son killed his father in a property dispute
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ी में गत 25 अप्रैल को हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। वृद्ध पिता की हत्या उसके बड़े बेटे ने ही की थी। वह पिता के संपत्ति बेचने से आहत था। वह रात में ही पिता के आवास पर पहुंचा था और हत्या के बाद भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से भदोही के खम्हरिया निवासी लालचंद यादव (75) हिंडाल्को के रेणुसागर प्लांट से सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मृत्यु के बाद करीब तीन साल पहले अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर पिपरी में ही मकान बनाकर अकेले रह रहे थे। गत 25 अप्रैल को उनका शव कमरे में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे पुत्र गुलाब यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। शुक्रवार को पिपरी थाने में सीओ अमित कुमार ने बताया कि वृद्ध लालचंद यादव की बेटों से अनबन थी। पैतृक संपत्ति बेचे जाने से वे नाखुश थे। घटना से पहले 24 अप्रैल की रात बड़ा बेटा सुभाष यादव पिता के आवास पर पहुंचा था। वहां संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद सुभाष ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गया। छानबीन के दौरान पुलिस को मोबाइल सर्विलांस व घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से महत्वपूर्ण सुराग मिला था। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed