फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The dream came home floor , open face

घर के ख्वाब को मिली मंजिल, खिले चेहरे

Sun, 04 Oct 2015 10:28 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Sun, 04 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
The dream came home floor , open face
अनपरा स्थित होटल श्रीराम इंटरनेशनल में आयोजित दो दिवसीय अमर उजाला एक्सपो 2015 का रविवार की शाम समापन हो गया। इसमें उत्तर भारत के कई मशहूर बिल्डरों ने भाग लेकर लोगों को घर से जुड़े प्रोजेक्टों की जानकारी दी। इस दौरान कई के घर के सपने को मंजिल मिली। देर शाम तक स्टालों पर जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


 बायावीवर के सेल्स मैनेजर आलोक कुमार गौतम, एरिया सेल्स मैनेजर विनय पांडेय ने होम लखनऊ डीएलएफ गार्डेन सिटी के बारे में बताया।

 ओमेक्स के सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर  वासिफ अली, आरके प्रापर्टी (ओमेक्स के अधिकृत सहयोगी विक्रेता) के राजकुमार यादव ने द प्लेस अपार्टमेंट सहित अन्य प्रापर्टीज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एल्डिको के मार्केटिंग मैनेजर एसके मौर्या ने एल्डिको सौभाग्य, एल्डिको समृद्धि, एल्डिको सिटी एल्डिको इटर्निया  के बारे में जानकारी दी। अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजर रामविलास विन्याल ने 12 प्रोजेक्टों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रनी होम के डायरेक्टर सेल्स रविकांत पांडेय एवं उनकी टीम के सदस्यों ने अग्रनी के प्रोजेक्ट के बारे में बताया। ऋषिता मैनहैटन के मैनेजर विनोद कुमार भारती, लखनऊ प्रापर्टी वाला के मार्केटिंग मैनेजर रामा कृष्णन ने भी प्रोजेक्टों की जानकारी दी।

वन प्लेस ग्रुप के स्टेट हेड विवेक सिंह और उनकी पूरी टीम आने वालों को प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देती रही। अंबाजी के डायरेक्टर मोनू अग्रवाल और उनकी टीम ने योजनाओं की जानकारी दी।

इन्वेस्टर्स क्लिनिक के जोनल मैनेजर वाराणसी इब्ने हसन, वसुंधरा ग्रुप के अभिमन्यु गुप्ता ने सूबे के प्रमुख शहरों में स्थित सर्वसुविधा युक्त इंडिपेडेंट विला, फ्लैट, प्लाट आदि से जुड़े प्रोजेक्टों/प्रापर्टीज के बारे में जानकारी दी।

सभी ने बुकिंग के दौरान मिलने वाली छूट के साथ  ही योजनाओं की जानकारी दी।  कई ऐसे प्रोजेक्टों की भी जानकारी दी, जो लगभग तैयार हैं।

 ऐसे प्रोजेक्टों की बुकिंग पर छह माह के भीतर के पजेशन देने का वायदा किया गया। कई शहरों में स्थित कामर्शियल प्रापर्टीज के बारे में भी जानकारी दी गई। शाम छह बजे कार्यक्रम का समापन किया गया।


इस मौके पर इं. रविशंकर राजीव, बालकेश्वर सिंह, एसके गौतम, बीके पटेल, जलालुद्दीन, इं. केके पांडेय, इं. सुरेश सिंह, प्रदीप कालरा, रामचंद्र जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, डा. केके अग्रवाल आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed