{"_id":"61cdf3a534845c3017383ea7","slug":"the-district-hospital-has-come-up-with-quality-health-services-sonbhadra-news-vns630886024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर खरा उतरा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर खरा उतरा जिला अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था मंत्रालय के उच्च मापदंडों पर खरी उतरी है। अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का प्रमाण पत्र मिला है। जिला अस्पताल अब राष्ट्रीय मानक स्तर की सुविधाओं वाले अस्पतालों की सूची में शामिल हो गया है। जिला अस्पताल के अलग-अलग विभागों के सर्वेक्षण में औसतन 85 प्रतिशत अंक मिले हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत पिछले माह जिला चिकित्सालय का दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया था। केंद्रीय टीम के निरीक्षण में बेहतर दिखने और सर्टिफिकेट के लिए हफ्तों तैयारी की गई थी। इसके लिए रंगाई-पोताई, रजिस्टर मेंटेन, अस्पताल में टाइल्स लगाने के साथ ही अन्य सुविधाओं को बेहतर दिखाने का प्रयास हुआ था। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम 24 नवंबर को जिला अस्पताल पहुंची थी। टीम ने ब्लड बैंक, डॉक्टर-कर्मियों के यूनिफार्म, अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं, लेबर वार्ड, ओपीडी, सूचनात्मक चार्ट सहित अन्य सुविधाओं के गुणवत्ता को परखा था। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने बताया कि एन्क्वास प्रमाण पत्र मिलना जिला अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अस्पताल की व्यवस्था में और बेहतर सुधार करने का मौका मिलेगा। उन्होंने डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी को दूर करते हुए मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता जताई।