फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The department has geared up to deal with dengue and malaria

Sonebhadra News: डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए विभाग ने कसी कमर

Fri, 01 Aug 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The department has geared up to deal with dengue and malaria
अनपरा। नगर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर नगर प्रशासन सतर्क हो गया है। जुलाई की शुरुआत से ही नगर पंचायत की ओर से सफाई अभियान के साथ दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। जलभराव वाले इलाकों में विशेष ध्यान देते हुए एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए नगर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर की नालियों की सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत के सफाईकर्मी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को कूलर व आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू मरीजों के लिए पांच बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। यहां मच्छरदानी युक्त बेड, नई चादरों और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


---
वर्जन
डेंगू संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाकर मच्छरदानी युक्त बेड की व्यवस्था की गई है। मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे सफाई रखें और मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। -डॉ. रवि प्रताप, अधीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय अनपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
एक जुलाई से ही नगर क्षेत्र में दवा छिड़काव के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। नगर पंचायत लगातार अभियान चला रही है।
— अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed