फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The delivery was not done on the ground, the case was false in the investigation of BDO

जमीन पर नहीं हुआ था प्रसव, बीडीओ की जांच में मामला झूठा

Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The delivery was not done on the ground, the case was false in the investigation of BDO
म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही पर पिछले दिनों जमीन पर एक गर्भवती महिला के प्रसव के मामले की जांच बीडीओ ने पूरी कर ली है। बीडीओ की जांच में पता चला है कि जच्चा ने जमीन पर बच्चे को जन्म नहीं दिया था। हालांकि वहां पर तैनात एएनएम कभी-कभार ही ड्यूटी पर जाती हैं, इस नाते अक्सर बंद रहता है। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट एसडीएम दुद्धी और डीडीओ को भेज दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही पर ताला बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के बाहर जमीन पर बच्चे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया में यह सूचना वायारल होने के बाद डीएम अभिषेक सिंह ने दुद्धी एसडीएम को जांच का निर्देश दिया था। एसडीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी म्योरपुर ने मौके पर जाकर जांच की। बीडीओ ने एसडीएम रमेश कुमार और डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी को जांच रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही पर कोई ऐसी घटना घटित नहीं हुई है, जहां जच्चा ने जमीन पर बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि स्थानीय लोगों से बात की गई तो सभी ने ऐसी घटना से इंकार किया है। बीडीओ ने रिपोर्ट में लिखा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही के बारे में लोगों ने बताया कि अक्सर केन्द्र बन्द रहता है, कभी-कभार उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलता है। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां कि एएनएम उप स्वास्थ्य केन्द्र खैराही पर बहुत कम उपस्थित रहती है। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार का कहना है कि बीडीओ की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed