फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The dead man's body was found hanging from a tree in the forest

जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging from a tree in the forest
हाथीनाला थाना क्षेत्र के बहराडोल के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार को चरवाहे के माध्यम से गांव से ढाई किमी दूर जंगल में एक पेड़ से लटकते हुए शव जानकारी मिली। चरवाहे की सूचना पर हाथीनाला एसओ रमेश राम बुद्ध सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाकर कर उसका पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने युवक की पहचान बहराडोल के ही रहने वाला सतेंद्र चेरो (19) पुत्र रामलखन चेरो के रूप में की।
विज्ञापन

एसओ रमेश राम बुद्ध सैनी ने बताया कि वे खोखा से गश्त करते हुए आ रहे थे। रास्ते में बहराडोल पहुंचने पर जंगल से निकल रहे एक चरवाहे ने इशारा कर गाड़ी रुकवाया और बताया कि जंगल में पेड़ में बंधे फंदे से एक युवक का शव लटक रहा है। एसओ ने बताया कि सतेंद्र एक मई से घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी परिजनों ने दर्ज नहीं कराई थी। शनिवार को उसका पेड़ से लटकता शव मिला।उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed