फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The day was celebrated in a soulful atmosphere at PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya.

Sonebhadra News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया दिवस

Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The day was celebrated in a soulful atmosphere at PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya.
जवाहर नवोदय विद्यालय में विभाजन विभी​षिका में शामिल प्रतिभागी। स्रोत संस्थान - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बहुआर में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी, उससे उपजी मानवीय पीड़ा तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं, शरणार्थियों के विस्थापन, सांप्रदायिक हिंसा तथा महिलाओं और बच्चों पर हुए अत्याचारों को पोस्टर, चित्रकला और विचार प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यालय के चारों सदनों—अरावली, नीलगिरि, शिवालिक और उदयगिरि-के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

शौर्य कात्यायन, अमन मौर्य, आनंद गुप्ता, शिखा सिंह और मान्या जैन समेत अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर वर्तमान पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के प्रति संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास से सीख लेकर शांतिपूर्ण, समरस और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संदीप कुमार शुक्ला, के. सिंह, आंचल यादव, राजेंद्र कुमार, रविशंकर और प्रकाश मोहन राम समेत अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed