फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The construction work is not completed anger burst

निर्माण कार्य पूरा न होने पर फूटा गुस्सा

Sat, 11 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 11 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
The construction work is not completed anger burst
चुर्क में धोबी घाट निर्माण में देरी पर प्रदर्शन करते लोग
चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में विधायक निधि से करीब ढाई लाख की लागत से बन रहे धोबी घाट का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बरसात के पहले घाट बनकर तैयार नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि करीब आठ माह से एक ठेकेदार धोबी घाट का निर्माण कराने के लिए बोल्डर रखा है। लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। कई बाद ठेकेदार से काम कराने के लिए कहां गया, लेकिन उसके सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कहा कि घाट पर बोल्डर होने के कारण कपड़े की धुलाई नहीं हो पा रही है। इससे कई लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत प्रशासन को भी घाट बनवाले के लिए मांग पत्र दिया गया। लेकिन जिम्मेदार यह कहकर पल्ला झाड़ लिए कि विधायक निधि से घाट का निर्माण कार्य कराया जाना है, इसलिए वे लोग कुछ नहीं कर सकते है।
विज्ञापन


कहा कि नगर पंचायत की ओर से बनी नालियों के ऊपर पटिया न ढकने के कारण उसमें से निकल रहे दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है कहा कि अविलंब घाटा का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए नालियों को पटिया से नहीं ढका गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गीता देवी, विवेक, राजकुमार, राहुल, पूजा, सुनीता, आकाश, सुनील आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed